CBSE Board 2025 : सीबीएसई बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं एग्जाम के डेट शीट जारी कर दिया है जिसके मुताबिक सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के एग्जाम कब आयोजित होंगे उसके बारे में पूरी जानकारी ऑफिशल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है ऐसे में यदि आप भी सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत 10वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसका एग्जाम डेट घोषित कर दिया गया है ऐसे में यदि आप भी इसके एग्जाम डेट के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सीबीएसई बोर्ड के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर चेक सकते हैं इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको सीबीएसई 10वीं 12वीं के एग्जाम डेट के बारे म जानकारी प्रदान करेंगे चलिए जानते हैं-
CBSE Board 2025 10वीं और 12वीं के एग्जाम डेट शीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं या 12वीं के एग्जाम डेट शीट जारी कर दिए गए हैं जिसके मुताबिक सीबीएसई सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2025 (सीबीएसई कक्षा 10) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 18 मार्च, 2025 तक चलेंगी। सीबीएसई सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 (सीबीएसई कक्षा 12) के लिए भी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त होंगी।
CBSE board 2025 Overview |
|
Organization Name | Central Board of Secondary Education |
Article Name | CBSE Board 2025 |
CBSE Date Sheet 2025 class 12 | February 15, 2025 to April 4, 2025 |
CBSE Date Sheet 2025 class 10 | February 15, 2025 to March 18, 2025 |
Official Website | www.cbse.gov.in |
CBSE Board 2025 दसवीं कक्षा के लिए
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के द्वारा दसवीं के परीक्षाएं कब आयोजित की जाएंगे और कौन से सब्जेक्ट का परीक्षा कब होगा उसके संबंध में पूरा विवरण हम आपको नीचे विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं
और देखें : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने निकाली 1111 पदों पर जूनियर इंजीनियर की भर्ती
तारीख | विषय |
15 फरवरी, 2025 | अंग्रेजी संचार/अंग्रेजी भाषा और साहित्य |
20 फरवरी, 2025 | विज्ञान |
22 फरवरी, 2025 | फ्रेंच/संस्कृत |
25 फरवरी, 2025 | सामाजिक विज्ञान |
28 फरवरी, 2025 | हिंदी (कोर्स ए/कोर्स बी) |
10 मार्च, 2025 | अंक शास्त्र |
18 मार्च, 2025 | सूचान प्रौद्योगिकी |
CBSE Board 2025 12वीं कक्षा के लिए
सीबीएसई बोर्ड के द्वारा 12वीं कक्षा के एग्जाम का आयोजित किए जाएंगे उसे संबंधित डेट की घोषणा हो चुकी है जिसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं
तारीख | विषय |
15 फरवरी, 2025 | व्यायाम शिक्षा |
21 फरवरी, 2025 | भौतिक विज्ञान |
22 फरवरी, 2025 | बिजनेस स्टडीज |
24 फरवरी, 2025 | भूगोल |
27 फरवरी, 2025 | रसायन विज्ञान |
08 मार्च, 2025 | गणित – मानक/अनुप्रयुक्त गणित |
11 मार्च, 2025 | अंग्रेजी ऐच्छिक/अंग्रेजी कोर |
19 मार्च, 2025 | अर्थशास्त्र |
22 मार्च, 2025 | राजनीति विज्ञान |
25 मार्च, 2025 | जीवविज्ञान |
26 मार्च, 2025 | लेखाकर्म |
1 अप्रैल, 2025 | इतिहास |
4 अप्रैल, 2025 | मनोविज्ञान |
CBSE Board 2025 एग्जाम डेट को डाउनलोड कैसे करेंगे
सीबीएसई बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं के एग्जाम कब आयोजित होंगे उससे संबंधित एग्जाम डेट की घोषणा हो चुकी है ऐसे में यदि आप भी एग्जाम डेट डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में नीचे हम आपको डिटेल में विवरण प्रदान कर रहे हैं इसे फॉलो करके आप आसानी से सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं डेट शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सीबीएसई
- होमपेज पर नवीनतम घोषणाओं या अधिसूचनाओं को देखें। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट का सीधा लिंक होना चाहिए।
- जब आपको लिंक मिल जाए तो उस पर क्लिक करें।
- विस्तृत डेटशीट वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। आप इस पीडीएफ को अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आप इसके पीडीएफ को अपने मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकते हैं कि आपका एग्जाम कब और कितने बजे आयोजित होगा
इस तरीके से आप सीबीएसई बोर्ड 10वीं या 12वीं के एग्जाम डेट को डाउनलोड कर सकते हैं।